मुंबई. बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ”जॉली एलएलबी 3” के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी, जिसमें न्यायाधीशों और वकीलों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया था. उच्च न्यायालय ने कहा कि अदालत इस तरह के मजाक की आदी हो चुकी है. उसने कहा, ”हमारी चिंता न करें.” वकील चंद्रकांत गायकवाड़ के जरिए ‘एसोसिएशन फॉर एडिंग जस्टिस’ द्वारा दायर याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और ‘भाई वकील है’ गाने को हटाने का अनुरोध किया गया था, जिसके बारे में दावा किया गया कि यह कानूनी पेशे के लिए अपमानजनक है.

याचिकाकर्ता के वकील दीपेश सिरोया ने कहा कि फिल्म और गीत में न केवल वकीलों का बल्कि न्यायाधीशों का भी मजाक उड़ाया गया है, क्योंकि एक दृश्य में न्यायाधीशों को ”मामू” कहा गया है, जो न्यायपालिका के लिए अपमानजनक शब्द है. इस पर मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की पीठ ने कहा कि उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं है. अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा, ”पहले दिन से ही हमारा मजाक उड़ाया जा रहा है. हमारी चिंता मत कीजिए.” फिल्म निर्माताओं ने पीठ को बताया कि फिल्म के खिलाफ इसी तरह की एक याचिका इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version