Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026 : किसान के बेटे ने फेंकी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की सबसे तेज गेंद

April 22, 2026

ईरान ने होर्मुज में तीन जहाजों पर हमले किए, वार्ता फिर शुरू करने के राजनयिक प्रयासों में बाधा

April 22, 2026

IPL 2026 की सबसे बड़ी पहेली… हर टीम किससे 1 और किससे 2 बार क्यों खेल रही? खुला रहस्य

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों पर हमला, वार्ता फिर शुरू करने के राजनयिक प्रयासों में बाधा
International

होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों पर हमला, वार्ता फिर शुरू करने के राजनयिक प्रयासों में बाधा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों पर हमला, वार्ता फिर शुरू करने के राजनयिक प्रयासों में बाधा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई: होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को दो जहाजों पर हमला हुआ। ब्रिटेन की सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस हमले से युद्ध समाप्त कराने के लिए अमेरिका और ईरान को पाकिस्तान में वार्ता के लिए एक साथ लाने के प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई है। बुधवार सुबह, ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एक मालवाहक जहाज पर हमला किया, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड ंिकगडम मैरीटाइम ट्रेड आॅपरेशंस सेंटर’ ने दूसरे जहाज पर गोली चलाने वाले की पहचान नहीं की है, लेकिन ईरान पर संदेह जताया जा रहा है। दूसरे मामले में, एक मालवाहक जहाज ने बताया कि उस पर गोलीबारी की गई और उसे वहां रोक गया। उसने कहा कि जहाज को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ये दोनों हमले उस समय हुए हैं जब हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाई के बाद तनाव बढ़ गया था। पिछले सप्ताह अमेरिका ने एक ईरानी कंटेनर जहाज़ को गोलीबारी के बाद जब्त कर लिया था और ंिहद महासागर में ईरान के तेल व्यापार से जुड़े एक तेल टैंकर को अपने नियंत्रण में ले लिया था।

इससे पहले मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थ देश पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया। ट्रंप ने कहा कि यह कदम तेहरान के आंतरिक मतभेदों से जूझ रहे नेतृत्व को सात सप्ताह से जारी युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने का समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह घोषणा तब की गई है, जब आठ अप्रैल को घोषित दो सप्ताह का युद्धविराम कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाला था। वहीं ईरान ने ट्रंप द्वारा युद्धविराम के विस्तार पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने युद्धविराम के विस्तार पर सहमति जताने के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगा, जिसे ईरान ने “अस्वीकार्य” बताया है और संकेत दिया है कि यही कारण है कि वह अभी तक इस्लामाबाद में वार्ता में शामिल होने के लिए सहमत नहीं हुआ है। ‘यूनाइटेड ंिकगडम मैरीटाइम ट्रेड आॅपरेशन्स’ (यूकेएमटीओ) सेंटर ने बताया कि यह हमला सुबह सात बजकर करीब 55 मिनट पर जलडमरूमध्य में हुआ और इसमें एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाया गया। यूकेएमटीओ ने कहा कि गार्ड गनबोट ने गोलीबारी करने से पहले जहाज को कोई संकेत नहीं दिया था।

उसने कहा कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ और पर्यावरण पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि, ईरान के ‘नूर न्यूज़’ ने बताया कि गार्ड ने जहाज पर तभी गोलीबारी की जब उसने “ईरानी सशस्त्र बलों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया।”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article12 लाख का फाइन… गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया इस खिलाड़ी पर जुर्माना? जानिए
Next Article IPL 2026 की सबसे बड़ी पहेली… हर टीम किससे 1 और किससे 2 बार क्यों खेल रही? खुला रहस्य
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

ईरान ने होर्मुज में तीन जहाजों पर हमले किए, वार्ता फिर शुरू करने के राजनयिक प्रयासों में बाधा

April 22, 2026
International

इस्राइल का कबूलनामा: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में मारा गया मोसाद एजेंट मिस्ट ‘मेम’, 2023 में ही बिछा दिया था जाल

April 22, 2026
International

चीन ने ईरान भेजे मिसाइल वाले रसायन?: भारतीय मूल की पूर्व अमेरिकी राजदूत का दावा- कार्गो जहाज पर लदा है केमिकल

April 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026 : किसान के बेटे ने फेंकी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की सबसे तेज गेंद

April 22, 2026

ईरान ने होर्मुज में तीन जहाजों पर हमले किए, वार्ता फिर शुरू करने के राजनयिक प्रयासों में बाधा

April 22, 2026

IPL 2026 की सबसे बड़ी पहेली… हर टीम किससे 1 और किससे 2 बार क्यों खेल रही? खुला रहस्य

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.