राष्ट्रवाणी: Kondagaon Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर ही उखड़ गई सांसे, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग /image: Social Media कोंडागांव। Kondagaon Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है, इसी बीच कोंडागांव जिले में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि दो बाइकों की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 घायल बताए जा रहे है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, देर रात दहीकोंगा के पास यह हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार दो बाइक आपसे में टकरा गई, हादसा इतना भयानक था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। इधर सिटी कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात सड़क हादसे में डीएनके निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा समरथ (24) पिता मंगल समरथ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, युवक बुधवार देर रात दूधगांव स्थित ढाबे से खाना पार्सल लेकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर बुरी तरह से कुचल में गया है, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस, डायल 112 और हाईवे एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उत्तर: जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले में दहीकोंगा के पास दो बाइकों की टक्कर हुई। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. धर्मांतरण करने के बाद आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत, जानें क्या है पूरा मामला हेड कॉन्स्टेबल निकला धनकुबेर, छापेमारी में करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा, देख अधिकारियों के उड़ें होश ‘बीवी मुझे भिखारी कहती है साहब, तलाक दिलवा दो..’, हाईकोर्ट में पति ने सुनाई आपबीती, सुनकर रह जाएंगे दंग!
दिवाली से पहले आज फिर होगी मोहन कैबिनेट की बैठक, प्रदेश के मुखिया खोल सकते हैं सौगातों का पिटारा! खत्म हो सकती है भूपेश बघेल की विधायकी? हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी का बड़ा दावा, जानें क्या है पूरा मामला शिवा शर्मा हत्याकांड के फरार आरोपी श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, बताई क्या हुआ था उस दिन, देखें पूरा वीडियो मोदी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, जानिए DA पर कैबिनेट बैठक में क्या फैसला हुआ

