राष्ट्रवाणी: किसी को पसंद करना जितना अच्छा एहसास है, उसे बताना उतना ही मुश्किल. मन में बार-बार यही आता है कि वह क्या सोचेगी, कहीं दोस्ती न टूट जाए या जवाब ना में न मिल जाए. ऐसे में जल्दबाजी न करें. पहले अपनी भावनाओं को समझें और फिर सही ढंग से बात आगे बढ़ाएं. दिल की बात कहने का कोई जादुई तरीका नहीं है, लेकिन आपका व्यवहार और बात करने का अंदाज अच्छा असर जरूर छोड़ सकता है. अगर क्रश से बात करने में झिझक होती है, तो सीधे इजहार न करें. आम बातचीत से शुरुआत करें. उसकी पसंद, शौक और रोज की छोटी-छोटी बातों के बारे में पूछें. बात करते समय सिर्फ अपनी बातें न सुनाएं, उसकी बात भी ध्यान से सुनें. अगर आप पहले से दोस्त हैं तो दोस्ती को थोड़ा समय दें और एक-दूसरे को अच्छे से समझें. यह भी याद रखें कि दोस्ती होने का मतलब यह नहीं कि वह आपको उसी नजर से देखेगी. इसलिए उसकी सहजता और भावनाओं का सम्मान जरूर करें. प्रपोज करने के लिए किसी खास दिन या महंगे तोहफे की जरूरत नहीं होती. ऐसा वक्त चुनें जब आप दोनों आराम से बात कर सकें और वह किसी जरूरी काम में न लगी हो. आप आमने-सामने बोल सकते हैं या चाहें तो एक सीधा और सच्चा मैसेज भी भेज सकते हैं. जैसे आप कह सकते हैं, “मुझे तुम्हारे साथ समय बिताना अच्छा लगता है और तुम मुझे दोस्त से थोड़ा ज्यादा पसंद आने लगी हो. अगर तुम्हें भी ऐसा लगता है, तो मैं तुम्हें और अच्छे से जानना चाहूंगा. इस तरह कहने से उस पर तुरंत जवाब देने का दबाव नहीं पड़ता. अपनी बात कहने के बाद उसके जवाब को शांति से समझें. अगर वह भी आपको पसंद करती है तो रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं और एक-दूसरे को जानने का वक्त दें. अगर जवाब ना में मिले, तो बार-बार पूछने, मनाने या इमोशनल दबाव बनाने से बचें. किसी की पसंद और फैसले की इज्जत करना भी अच्छे रिश्ते की नींव है. सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज करना या बिना पूछे अकेले मिलने की कोशिश करना भी ठीक नहीं है. याद रखें, इजहार का मकसद हां सुनना नहीं, बल्कि अपनी भावना सच्चाई से बताना है. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version