इंदौर. अभिनेता राजकुमार राव स्वयं को एक जैसी भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं रखना चाहते बल्कि वह हर साल ऐसा किरदार निभाने के इच्छुक हैं जो दर्शकों को चौंका दे. उन्होंने कहा, ”मैं चाहता हूं कि प्रत्येक वर्ष एक ऐसा किरदार निभाऊं जो दर्शकों को चौंका दे और यह सोचने पर मजबूर करे कि उन्होंने मुझसे इस तरह के प्रदर्शन की अपेक्षा नहीं की थी.” राव अपनी आगामी फिल्म ‘मालिक’ के प्रचार के लिए बुधवार को इंदौर आए थे.

अपने अभिनय में नए नए प्रयोग करने के लिए पहचाने जाने वाले राव ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में, वह अपने आप को एक भूमिका तक सीमित नहीं रखना चाहते. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभिनय के दौरान किसी भी किरदार को निभाते समय वह मौलिकता पर ध्यान केंद्रित करते हैं. ‘मालिक’ एक ‘एक्शन थ्रिलर’ फिल्म है जो 11 जुलाई को रिलीज होगी. इसमें राव के साथ प्रोसेनजीत चटर्जी तथा मानुषी छिल्लर भी नज.र आएंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version