पेरिस: बेंजामिन हसन ने ओपन युग में फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने वाले लेबनान का पहला टेनिस खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। तीस वर्षीय खिलाड़ी ने क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में शुक्रवार को जापान के जेम्स ट्रॉटर को 6-2, 7-6 से हराया।

जर्मनी में जन्मे हसन ने पेरिस के क्ले कोर्ट पर क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीतकर फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा में अपनी जगह पक्की की। दुनिया में 177वें नंबर पर काबिज हसन लेबनान टेनिस के लिए पहले भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

उनकी यह सफलता इस साल लेबनान की टेनिस के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले जनवरी में हादी हबीब (मौजूदा विश्व रैंंिकग 159) ने आॅस्ट्रेलियाई ओपन में पहले दौर का मैच जीता था। यह किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर के मैच में देश की पहली जीत थी।

फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा के मुकाबले रविवार से शुरू होगे। हसन के सामने इसमें क्वालीफाइंग दौर से मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाले एक अन्य खिलाड़ी इटली के माटेओ गिगांटे की चुनौती होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version