राष्ट्रवाणी: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। महानायक अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा के महानायक के तौर पर जाना जाता है।

पिछले करीब 6 दशकों से इंडस्ट्री में राज करने वाले बिग बी ने हाल ही में एक ऐसा ब्लॉग लिखा था, जिसकी वजह से 83 वर्षीय सुपरस्टार की रिटायरमेंट को लेकर सुर्खियां तेज हो गई थीं। अब इस मामले को लेकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आ गया है और उन्होंने बताया कि क्या वह वास्तव में संन्यास ले रहे हैं या नहीं।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि काफी देर हो चुकी है, अब रिटायर होने का समय है। जिसके बाद लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि बिग बी जल्द ही आधिकारिक रूप से रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। यह खबरें फैलते ही बिग बी ने अपने ब्लॉग के माध्यम से स्पष्टीकरण दिया।

उन्होंने सोमवार रात ब्लॉग पर रिटायरमेंट से जुड़ी खबर की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा- मैंने ब्लॉग में लिखा था कि देर हो गई है, रिटायर होने का समय हो गया है.. जिसका मतलब हम सब जानते हैं कि काम से मुक्त होकर बेड पर सो जाओ, देर हो गई है। आगे लिखा कि जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं।

अंग्रेजी में इस का मतलब होता है कि मैं अब सोने जा रहा हूं। शूटिंग का सेट हो या इंटरनेट मीडिया की दुनिया, हिंदी सिनेमा के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन की सक्रियता और ऊर्जा कहीं भी युवा कलाकारों से कम नहीं दिखती है। वह एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ प्रशंसकों के लिए नियमित तौर पर ब्लॉग भी लिखते हैं।

हालांकि, कई बार लोग उनके ब्लॉग का गलत मतलब भी निकाल लेते हैं। बात की अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो उसका नाम कल्कि 2898 एडी का सीक्वल है। निर्देशक नाग अश्विन की कल्कि 2 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मूवी में बिग बी ने अश्वत्थामा का रोल प्ले किया है, जिसे पहले पार्ट में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा मौजूदा समय में अमिताभ अपने क्वीज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 18 की मेजबानी कर रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version