राष्ट्रवाणी: Rashmika Mandanna ने बताया कि गीता गोविंदम के सेट पर पहले ही दिन विजय की बर्ताव से उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। रश्मिका ने बताया गीता गोविंदम का एक किस्सा विजय के इस बर्ताव पर रोने लगी थीं रश्मिका एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना ने बताया है कि ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर विजय देवरकोंडा के साथ उनकी पहली मुलाकात वैसी नहीं हुई जैसी उन्होंने सोची थी।

एक्ट्रेस ने याद किया कि कैसे शूटिंग के पहले ही दिन विजय की एक सीधी-साफ बात सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। उस समय रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इंडस्ट्री में नई थीं, जबकि विजय पहले ही कुछ फिल्मों में काम कर चुके थे। उन्होंने कहा कि वह उन्हें सर कहकर बुलाती थीं क्योंकि वह उन्हें ज्यादा अनुभवी मानती थीं।

लेकिन मामला तब अजीब हो गया जब विजय ने सेट पर उनके बजाए जा रहे म्यूजिक पर आपत्ति जताई। एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान उस बारे में बात करते हुए रश्मिका ने कहा, ‘मुझे याद है जब मैं उनसे पहली बार सेट पर मिली थी, तो मैं उन्हें ‘सर’ कहती थी क्योंकि मैं इंडस्ट्री में नई थी और उन्होंने तब तक 3-4 फिल्में कर ली थीं।

पहले दिन मैं सेट पर कोई रैंडम म्यूजिक बजा रही थी और उन्होंने कहा, ‘वो म्यूजिक बंद करो।’ बाद में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने बताया कि वह बस जैसे हैं वैसे ही पेश आ रहे थे और उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी बातें किसी ऐसे व्यक्ति को कैसी लगेंगी जिससे वह अभी-अभी मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक सीधा-साफ बोलने वाला इंसान हूं, और मान लेता हूं कि हर कोई मेरी नीयत समझ जाएगा।

मुझे लगता है कि हमें खुलकर बात करनी चाहिए, लेकिन कभी-कभी जब आप एक-दूसरे को पूरी तरह नहीं जानते, तो यह सोचना मेरी बेवकूफी थी कि वह मेरी बात समझ जाएंगी। विजय ने आगे कहा, ‘ मैंने बस यूं ही कह दिया, ‘यह कैसा घटिया म्यूजिक बजा रही हो?’ मैं चिल्लाया क्योंकि हमें बीच में एक ही कारवां शेयर करना पड़ता था, लेकिन क्योंकि हम बड़े स्टार नहीं थे, इसलिए आधा कारवां उनके लिए था और आधा मेरे और मेरी टीम के लिए।

मैं चिल्लाया, ‘यह कैसा घटिया म्यूजिक बजा रही हो?’ विजय ने माना कि रश्मिका को उस पल से सच में बुरा लगा था। उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘उनकी आंखों में आंसू थे क्योंकि उन्हें लगा कि वह उन्हें पसंद नहीं करते’। एक्ट्रेस को यह भी याद है कि कैसे ‘गीता गोविंदम’ (Geetha Govindam) की शूटिंग के दौरान उनके रिश्ते धीरे-धीरे बदले।

विजय डायलॉग्स में उनकी मदद करते थे, वहीं रश्मिका ने धीरे-धीरे उन्हें सर कहना बंद कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत सेंसिटिव थी और हर बात से परेशान हो जाती थी। जब हमने फिल्म पर काम करना शुरू किया और सेट पर जाती थी, तो वह डायलॉग्स में मेरी मदद करते थे।

फिर हम दोस्त बन गए’। विजय रश्मिका ने गीता गोविंदम के बाद 2019 में रिलीज हुई ‘डियर कॉमरेड’ में भी साथ काम किया। वहीं कुछ सालों तक डेट करने के बाद विजय और रश्मिका ने इस साल फरवरी में शादी कर ली।

यह कपल अब राहुल सांकृतियन के डायरेक्शन में बन रही ‘रणबाली’ (Ranabaali) में साथ नजर आएंगे। यह पीरियड एक्शन ड्रामा 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version