कोलंबो. भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराकर महिला विश्व कप में अपना अभियान जारी रखा है। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि स्नेह राणा को दो सफलताएं मिलीं।

भारत-पाकिस्तान के बीच टॉस के दौरान मैच रैफरी से हुई गलती

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को यहां महिला विश्व कप मुकाबले के टॉस के दौरान मैच रेफरी शांड्रे फ्रिट्ज से गलती हो गई. इस गलती की वजह से उन्होंने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को टॉस विजेता घोषित कर दिया. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला और सना ने ‘टेल्स’ कहा लेकिन फ्रिट्ज. ने सुनने में गलती की और इसे ‘हेड्स’ समझ लिया. फिर प्रस्तोता मेल जोन्स ने भी उन्हें टॉस विजेता घोषित किया. सिक्का ‘हेड्स अप’ गिरा लेकिन टॉस का विजेता पाकिस्तान को माना गया जिससे उन्होंने बादलों से भरे आसमान में पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना. हरमनप्रीत ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और पाकिस्तानी कप्तान के बाद जोन्स से बात करने के लिए उनके पास गईं. उन्होंने सना से हाथ नहीं मिलाया.

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला विश्व कप मैच का स्कोर

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को यहां खेले गए आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप मैच का स्कोर इस प्रकार रहा.

भारत पारी :

प्रतिका रावल बो सादिया इकबाल 31
स्मृति मंधाना पगबाधा बो फातिमा सना 23
हरलीन देओल का नशरा संधू बो रमीन शमीम 46
हरमनप्रीत कौर का सिदरा नवाज बो डायना बेग 19
जेमिमा रोड्रिग्स पगबाधा बो नशरा संधू 32
दीप्ति शर्मा का सिदरा नवाज बो डायना बेग
25 स्नेह राणा का रियाज बो फातिमा सना 20
रिचा घोष नाबाद 35
श्री चरणी का नतालिया परवेज बो सादिया इकबाल 01
क्रांति गौड़ का रियाज बो डायना बेग 08
रेणुका सिंह का सिदरा नवाज बो डायना बेग
00 अतिरिक्त : 07

कुल : 50 ओवर में 247 रन पर सभी आउट

विकेट पतन : 1-48, 2-67, 3-106, 4-151, 5-159, 6-201, 7-203, 8-226, 9-247

गेंदबाजी :
सादिया इकबाल 10-0-47-2
डायना बेग 10-1-69-4
फातिमा सना 10-2-38-2
रमीन शमीम 10-0-39-1
नाशरा संधू 10-0-52-1



Share.
Leave A Reply

Exit mobile version