राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सातोविशा समाजदार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में निदेशक (डायरेक्टर) पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। वर्ष 2010 बैच की आईएफएस अधिकारी सातोविशा समाजदार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत नई दिल्ली स्थित एनएचआरसी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 22 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने सातोविशा समाजदार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह गृह मंत्रालय (Ministry ओफ होमे Affairs) के अधीन एनएचआरसी में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में निर्देश दिया है कि सातोविशा समाजदार को वर्तमान दायित्वों से तत्काल कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभाल सकें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उन्हें नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से तीन सप्ताह के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय सीमा में कार्यभार नहीं संभालने की स्थिति में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सातोविशा समाजदार की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ कैडर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जैसे प्रतिष्ठित संवैधानिक संस्थान में निदेशक पद पर उनकी तैनाती से प्रशासनिक और मानवाधिकार से जुड़े कार्यों में उनके अनुभव का लाभ आयोग को मिलेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version