वाशिंगटन: विदेश विभाग ने यरूशलम स्थित अमेरिकी दूतावास से शिकायतें मिलने के बाद इजराइल और गाजा के प्रति ट्रंप प्रशासन की नीति के बारे में चर्चा के बिंदुओं का मसौदा तैयार करने के लिए जिम्मेदार प्रेस के एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘ब्यूरो आॅफ नियर ईस्ट अफेयर्स’ के लिए संविदा पर काम करने वाले शाहिद गोरेशी को पिछले सप्ताह दो घटनाओं के सामने आने के बाद बर्खास्त कर दिया गया। इन घटनाओं से ट्रंप प्रशासन की नीतियों के प्रति गोरेशी की निष्ठा पर सवाल खड़े हो गए थे।

ईरानी मूल के अमेरिकी नागरिक गोरेशी को दक्षिणपंथी नेता लॉरा लूमर ने बर्खास्त किया है और उन पर पश्चिम एशिया में प्रशासन की नीतियों का पूरी तरह से समर्थन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। गोरेशी और दो मौजूदा अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक प्रश्न का उत्तर तैयार करने के कारण गोरेशी को यरुशलम स्थित अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के तत्कालीन शीर्ष सहयोगियों की नाराजगी झेलना पड़ी थी। यह प्रश्न गाजा से दक्षिण सूडान में फलस्तीनियों के संभावित स्थानांतरण को लेकर इजरायल और दक्षिण सूडान के बीच चर्चा से संबंधित था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version