खान यूनिस. इजराइल ने शुक्रवार को और 15 फलस्तीनियों के शव गाजा पट्टी के प्राधिकारियों को लौटा दिए. खान यूनिस स्थित नासेर अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि हमास लड़ाकों ने सात अक्टूबर 2023 के हमलों के दौरान बंधक बनाए गए शेष चार इजराइली बंधकों में से एक के अवशेष बृहस्पतिवार रात इजराइल को सौंप दिए, जिसके बाद इजराइल ने भी शुक्रवार को 15 फलस्तीनियों के शव गाजा पट्टी के प्राधिकारियों को लौटा दिए.

यह अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्ध-विराम समझौते की शर्तों को पूरा करने की दिशा में दोनों पक्षों की ओर उठाया गया नवीनतम कदम है. इजराइल ने हमास की ओर से लौटाए गए शव की शिनाख्त मेनी गोडार्ड के शव के रूप में की है, जिन्हें दक्षिणी इजराइल के किबुत्ज बेरी से अगवा किया गया था. गोडार्ड की पत्नी ऐलेट हमास के हमले के दौरान मारी गई थीं.

हमास और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद की सशस्त्र शाखाओं ने कहा कि गोडार्ड का शव दक्षिणी गाजा में बरामद किया गया.
इजराइल और हमास के बीच 10 अक्टूबर को युद्ध-विराम शुरू होने के बाद से 25 बंधकों के अवशेष इजराइल को लौटाए जा चुके हैं. गाजा में अभी भी तीन बंधकों के शव हैं, जिन्हें बरामद करके इजराइल को सौंपा जाना बाकी है. हमास ने 13 अक्टूबर को 20 जीवित बंधकों को इजराइल को लौटा दिया था.

प्रत्येक बंधक की वापसी के बदले, इजराइल ने 15 फलस्तीनियों के अवशेष लौटाए हैं, जो युद्ध-विराम के पहले चरण के तहत एक महत्वपूर्ण आदान-प्रदान है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 330 फलस्तीनियों के शव हासिल हुए हैं, जिनमें से केवल 95 की ही औपचारिक रूप से पहचान हो पाई है. उन्होंने कहा कि डीएनए जांच किट की कमी के कारण बाकी शवों की शिनाख्त में मुश्किल पेश आ रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version