लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए ब्रिटेन पहुंच गई है। यह श्रृंखला 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। भारतीय टीम शुक्रवार की रात को मुंबई से ब्रिटेन के लिए रवाना हुई थी।

नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल भारतीय टीम की अगुआई करेंगे, जो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के हाल ही में संन्यास लेने के बाद एक नए युग की शुरूआत होगी। कई भारतीय खिलाड़ी भारत ए टीम के हिस्से के रूप में पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। भारत ए अभी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन मैचों की अनधिकृत टेस्ट श्रृंखला में भाग ले रही है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए साई सुदर्शन ने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है विशेषकर टेस्ट श्रृंखला के लिए। ब्रिटेन में आपका स्वागत है।’’ पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। इसके बाद र्बिमंघम (2-6 जुलाई), लॉर्ड्स (10-14 जुलाई), मैनचेस्टर (23-27 जुलाई) और ओवल (4-8 अगस्त) में मैच खेले जाएंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version