राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। नगर सेना, अग्निशमन, आपातकालीन सेवाओं और एसडीआरएफ के स्वयंसेवकों व कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल पर विभाग और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत पात्र कर्मचारियों को जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, दिव्यांगता सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

योजना का लाभ 10 हजार से 50 हजार रुपये तक मासिक वेतन या मानदेय पाने वाले स्वयंसेवकों-कर्मचारियों को मिलेगा। पात्रों को एक लाख रुपये का जीवन बीमा और 40 लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा मिलेगा। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ का प्रविधान है।

स्थायी दिव्यांगता पर 40 लाख और आंशिक दिव्यांगता पर 30 लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिलेगा। ऋण संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पात्र कर्मचारी अपने जिले की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में वेतन खाता खुलवाकर सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

सभी इकाई प्रमुखों को बैंक से समन्वय कर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version