राष्ट्रवाणी: रायपुर, 9 अक्टूबर 2026 भटगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति मिली है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से स्वीकृत इन कार्यों की कुल लागत 2 करोड़ 33 लाख 44 हजार रूपये है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 6 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, आरसीसी नाली, कल्वर्ट और पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग के कार्य कराए जाएंगे। वार्ड क्रमांक 7 में देवगुड़ी और वार्ड क्रमांक 8 में सरना की बाउंड्री वॉल भी बनाई जाएगी। इन कार्यों से आवागमन सुगम होगा और जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश जायसवाल ने स्वीकृति के लिए मंत्री राजवाड़े के प्रति आभार जताया। कार्यों का क्रियान्वयन विभागीय दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version