राष्ट्रवाणी: रेखा (Rekha Songs) के कई गाने ऐसे हैं जो गांव देहात में खूब पसंद किए गए। एक ऐसा ही गाना …और पढ़ें सासू मां की कहानी दिखाता है रेखा का ये गीत सासू मां पर बना रेखा का ये जबरदस्त गाना अनुराधा पौडवाल ने दी थी गाने को आवाज गांव-देहात में खूब सुना जाता है रेखा का ये गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
हिंदी सिनेमा में हर परिस्थित पर कोई ना कोई गाना जरूर बना है। इन गानों को दर्शकों द्वारा खूब सराहना भी मिली है। इन्हीं में से एक गाना बना सास-बहू की जोड़ी पर और यह गाना फिल्माया गया रेखा पर।
ये गाना सालों बाद भी सुपरहिट है। आइए जानते हैं इस गाने की कहानी… दरअसल जिस गाने की बात हम कर रहे हैं, वह गाना साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ (Biwi Ho to aisi) में नजर आया था और इस गाने का नाम है ‘सासू जी तूने मेरी कदर ना जानी’ (Sasu ji tune meri kadar na j)। जी हां, इस गाने में रेखा नजर आईं थीं।
गाने में रेखा के साथ बिंदू भी दिखी थीं। फिल्म में रेखा बहू के किरदार में थीं, तो वहीं बिंदू ने सासू मां का किरदार निभाया था। फिल्म में रेखा (Rekha Songs) को उनकी सास अनपढ़ समझती है, जबकि वह असल में एक बहुत ही अमीर खानदान की पढ़ी-लिखी लड़की होती है, जो बहू बनकर आती है और अपनी सास के अत्याचारों को पहले सहती है और बाद में उनकी आंखें खोलती है।
फिल्म के इस गाने को अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal Songs) ने आवाज दी थी। वहीं गाने का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था। इसके अलावा गाने को समीर ने लिखा था।
गाना गांव-देहात में खूब पॉपुलर हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह असल में सलमान खान की पहली फिल्म थी। इसी फिल्म से सलमान खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
फिल्म में सलमान खान के साथ सेकेंड लीड किरदार में थे, जबकि फिल्म में मुख्य किरदार में रेखा (Rekha) और फारुख शेख (Farookh Sheikh) नजर आए थे। इसके अलावा सलमान खान भी थे, जिन्होंने रेखा के देवर का किरदार निभाया था। फिल्म में बिंदू, कादर खान, असरानी और ओम शिवपुरी जैसे दिग्गज सितारे भी थे।
इस फिल्म में रेनू आर्या भी दिखी थीं, जिन्होंने सलमान खान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। घर-परिवार पर बनी ये फिल्म टीवी पर खूब पसंद की गई थी।
