राष्ट्रवाणी: सोशल मीडिया पर छाया गाना छलरे-छलरे वाल सराइकी भाषा में गाया गया एक गीत है। ये भाषा पाकिस्तान के पंजाब में बोली जाती है। किस भाषा में गाया गया है छलरे-छलरे वाल?
(एआई Generated Image) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर छलरे-छलरे वाल गाना काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में प्रेमिका अपने प्रेमी के रूप की तारीफ इस अंदाज में कर रही है कि हर किसी की जुबां पर यही गाना छाया हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाना किस भाषा में गया गया है?
दरअसल, कई लोग इसे पंजाबी गाना समझ रहे हैं, लेकिन असल में ये सराइकी भाषा में गाया गया एक लोकगीत है। सराइकी पंजाबी से काफी मिलती-जुलती लगती है, लेकिन इसका सुफियाना अंदाज इसे खास बनाता है। आइए जानें सराइकी भाषा की कहानी।
सराइकी पाकिस्तान के दक्षिण पंजाब में बोली जाने वाली मुख्य भाषाओं में से एक है। डेरा गाजी खान, मुल्तान, बहावलपुर, मुजफ्फरगढ़ और रहीम यार खान जैसे जिलों में इस भाषा को मुख्य रूप से बोला जाता है। अकेले डेरा गाजी खान में लगभग 86% आबादी सराइकी बोलती है।
पूरे पाकिस्तान में लगभग 2.5 करोड़ लोग सराइकी भाषा बोलते हैं। भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले पंजाब क्षेत्र में सराइकी भाषा मुख्य भाषाओं में से एक थी। हालांकि, विभाजन के बाद पाकिस्तान पंजाब से भारत आए लोगों ने धीरे-धीरे हिंदी या पंजाबी अपना ली और सराइकी बोलने वाले लोगों की संख्या भारत में धीरे-धीरे कम होती चली गई।
हालांकि, सराइकी भाषा से लोगों का जुड़ाव आज भी कायम है। इस सवाल को लेकर लोगों के बीच दो राय देखने को मिलती है। कुछ लोग सराइकी को पंजाबी भाषा की एक बोली मानते हैं, क्योंकि दोनों की व्याकरण और शब्दावली काफी मिलती-जुलती है।
वहीं कुछ लोग सराइकी को एक अलग भाषा मानते हैं, जिसकी अपनी पहचान, साहित्य और शब्दों का अलग उच्चारण है। सराइकी भाषा का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा है और इसे लगभग 4500 साल पुराना माना जाता है। इस भाषा की सबसे बड़ी खासियत इसका सुफियाना अंदाज और मिठास है।
मुल्तान के आसपास के क्षेत्र में जन्मे सूफी संतों ने इस भाषा में कई रचनाएं की। महान सूफी कवि ख्वाजा गुलाम फरीद ने सराइकी में ही अपनी मशहूर काफियां लिखीं। सराइकी का लहजा काफी मिठास भरा होता है।
साथ ही, इसमें पंजाबी के साथ-साथ सिंधी भाषा का भी गहरा असर दिखता है।
