राष्ट्रवाणी: इनतेरनातिोनाल परिनतिनग कोनफेरेनके 2026 : रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन (CPA) ने पहली इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस 2026 आयोजित करने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है. यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला अंतरराष्ट्रीय आयोजन होगा, जिसमें भारत और विदेशों से प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, उद्यमी, तकनीकी विशेषज्ञ, निर्माता, शिक्षाविद और युवा प्रोफेशनल्स शामिल होंगे. कॉन्फ्रेंस की थीम “प्रिंटिंग और पैकेजिंग इंडस्ट्री में भविष्य के अवसर” रखी गई है. इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस में प्रिंटिंग और पैकेजिंग क्षेत्र की नई तकनीकों, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमेशन, स्मार्ट पैकेजिंग, सस्टेनेबिलिटी और उभरते बिजनेस अवसरों पर चर्चा होगी. इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के की-नोट सेशन, भविष्य की तकनीकों पर चर्चा, इंडस्ट्री लीडर्स के साथ नेटवर्किंग, बिजनेस पार्टनरशिप के अवसर और अत्याधुनिक प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग समाधानों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी. मसमे विकास, उद्यमिता और स्किल डेवलपमेंट पर भी विशेष फोकस रहेगा. छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन का कहना है कि इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य इंडस्ट्री में नवाचार को बढ़ावा देना, आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना और प्रिंटिंग व पैकेजिंग क्षेत्र के व्यवसायों के बीच सहयोग बढ़ाना है. एसोसिएशन ने देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञों, संगठनों, टेक्नोलॉजी पार्टनर्स, एग्ज़िबिटर्स और स्पॉन्सर्स को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version