राष्ट्रवाणी: Carlsberg India IPO: सेबी ने कार्ल्सबर्ग इंडिया लिमिटेड सहित चार कंपनियों को उनके प्रस्तावित आईपीओ के लिए मंजूरी दे दी …और पढ़ें शराब बनाने वाली कार्ल्सबर्ग समेत 4 कंपनियों को आईपीओ को हरी झंडी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| डेनमार्क की प्रमुख शराब कंपनी कार्ल्सबर्ग ग्रुप की भारतीय इकाई कार्ल्सबर्ग इंडिया लिमिटेड समेत चार कंपनियों को प्रस्तावित आईपीओ (Upcoming IPO News) आगे बढ़ाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है।

इनके अलावा टीएमसी ट्रांसफॉर्मर्स (इंडिया) लिमिटेड, उजिन फार्मा लिमिटेड और मातंगी रबड़ लिमिटेड को भी आईपीओ की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति मिली है। सेबी को इन चारों कंपनियों की ओर से आईपीओ से जुड़े दस्तावेज मई से जुलाई के बीच मिले थे। नियामक ने 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के आईपीओ प्रस्तावों की समीक्षा पूरी की।

यह जानकारी सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से सामने आई है। सेबी (SEBI) की मंजूरी मिलने के बाद अब ये कंपनियां लागू नियामकीय नियमों और जरूरी शर्तों के तहत अपने पब्लिक इश्यू की तैयारियां आगे बढ़ा सकती हैं। कार्ल्सबर्ग इंडिया ने 1 जुलाई को SEBI के पास गोपनीय तरीके से आईपीओ के दस्तावेज जमा किए थे।

यह कंपनी डेनमार्क के कार्ल्सबर्ग ग्रुप की भारतीय इकाई है। वहीं, TMC Transformers (India) Limited के प्रस्तावित आईपीओ का आकार 550 करोड़ रुपए है। इस इश्यू में पूरी रकम नए शेयर जारी करके जुटाई जाएगी।

इसमें मौजूदा शेयरधारकों की ओर से शेयर बेचने यानी ऑफर फॉर सेल (OFS) का कोई हिस्सा नहीं है। उजिन फार्मा लिमिटेड (Uzin Pharma Limited) के प्रस्तावित आईपीओ में 1.18 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी के प्रमोटर 72.82 लाख शेयरों की OFS के जरिए बिक्री करेंगे।

इसके अलावा, सेबी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मातंगी रबड़ लिमिटेड (Matangi Rubber Limited) को भी उसके प्रस्तावित आईपीओ के लिए नियामक की मंजूरी मिल गई है। सेबी की मंजूरी मिलने का मतलब यह है कि इन कंपनियों ने आईपीओ प्रक्रिया में एक अहम नियामकीय चरण पूरा कर लिया है। हालांकि, शेयरों की बिक्री और लिस्टिंग से जुड़ी आगे की प्रक्रिया लागू नियमों और कंपनी की तैयारियों के अनुसार होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version