राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. पति के लापता होने और उसके अपहरण की आशंका जताते हुए महिला की याचिका पर हाईकोर्ट ने लापता का पता लगाने और कॉल डिटेल जुटाने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने नाराजगी जताते कहा कि गरीब आदमी की पूछ परख है भी या नहीं? आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी सरकार की है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता की आशंका को देखते हुए पुलिस अफसरों को नोटिस जारी कर लापता रामप्रसाद की आखिरी लोकेशन पता लगाने के लिए मोबाइल नंबर ट्रेस करने, कॉल डिटेल रिकार्ड हासिल करने के निर्देश दिए हैं. याचिकाकर्ता पत्नी के वकील राजीव दुबे की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जेल में बंद देवर के ससुराल पक्ष के लोग उसके पति के अपहरण में शामिल हो सकते हैं. उनके द्वारा पति काे लगातार धमकी दी जा रही थी. केस से अलग रहने और जेल में बंद आरोपी की मदद ना करने की हिदायत भी दे रहे थे. याचिकाकर्ता की आशंका और लगाए गए आरोप को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने संबंधित सभी लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. बता दें कि जांजगीर निवासी याचिकाकर्ता महिला के पति रामप्रसाद के भाई रामनारायण ने अपनी सास की हत्या कर दी थी. हत्या के आरोप में रामनारायण जेल में बंद है. जेल में बंद भाई की केस में मदद करने रामप्रसाद लगातार कोर्ट जा रहा था. जेल में बंद भाई से मुलाकात भी कर रहा था. यह बात रामनारायण के ससुराल वालों को नागवार गुजर रही थी. ससुराल पक्ष वाले लगातार रामप्रसाद को अपने भाई के केस से अलग रहने और मदद ना करने के लिए धमका रहे थे. याचिकाकर्ता ने देवर के ससुराल वालों द्वारा पति के अपहरण के साथ ही अनहोनी की आशंका भी जताई है.
Trending
- 25वां सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन: एआई, विद्युतीकरण और नवाचार ने भारत की ऊर्जा दक्षता में अगली छलांग लगाई – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी ने अनचाही क्रिसिल ईएसजी रेटिंग, विवाद स्कोर और बोर्ड उपस्थिति दावों को चुनौती दी – भारतीय पीएसयू
- क्लाइमेट चेंज पर भारत का ‘ग्रीन’ विजन: हाइड्रोजन ट्रेन से न्यूक्लियर एनर्जी तक, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया फ्यूचर प्लान – राष्ट्रवाणी
- 28 सितंबर को 1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी ‘विजय सरकार’, आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी थाईमामन योजना – राष्ट्रवाणी
- कलिंगा विश्वविद्यालय और कुशाभाऊ पत्रकारिता विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू, शिक्षण-प्रशिक्षण, शोध के साथ परियोजनाओं पर मिलकर करेंगे काम – राष्ट्रवाणी
- विस्थापन पर बवाल: 36 परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा- जल-जंगल-जमीन छोड़कर नहीं जाएंगे – राष्ट्रवाणी
- CG Accident News : कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक घायल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- Threads पर बच्चों की एक्टिविटी पर अब पैरेंट्स की रहेगी नजर, Meta ने दिया नया कंट्रोल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
