राष्ट्रवाणी: अरविन्द मिश्रा, बलौदाबाजार। नगर के गौरव पथ स्थित पीतल सामान के कारोबारी राजकुमार सराफ के घर और कारखाने में देर रात शुरू हुई आयकर विभाग (IT) की कार्रवाई करीब 24 घंटे तक चली। कार्रवाई पूरी होने के बाद अधिकारी मौके से कई अहम दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गए। टीम ने कारोबारी के ठिकाने में मौजूद दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इस दौरान परिजनों से भी पूछताछ की गई और आवश्यक दस्तावेजों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और बलौदाबाजार पुलिस की टीम मौके पर तैनात रही। वहीं मीडिया ने जब अधिकारियों से इस कार्रवाई के बारे में पूछना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। फिलहाल, कार्रवाई को लेकर नगर में चर्चा का माहौल है। वहीं कारोबारी से जुड़े लोग भी सहमे नजर आ रहे हैं। कार्रवाई के दौरान उनसे जुड़े लोग दिनभर बाहर से जानकारी लेते रहे, लेकिन सामने नहीं आए। अब देखना होगा कि आयकर विभाग को कौन से अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर आने वाले समय में किसी बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे समय बलौदाबाजार पुलिस की मौजूदगी रही।
Trending
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी
- ये अरबपति एक दिन के लिए बना भिखारी, दुनिया ने पहचानने से किया इनकार; खुद के वॉचमैन ने मारा धक्का – राष्ट्रवाणी
