राष्ट्रवाणी: इसके अलावा, जापान की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत की उत्पादन क्षमता का लाभ उठाकर नौसैनिक जहाजों के डिजाइन और निर्माण के क्षेत्र में संयुक्त विकास की संभावनाओं पर भी विचार किया गया. यह सहयोग भारत और जापान के बीच रक्षा तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी को नई दिशा दे सकता है. खास तौर पर नौसैनिक क्षमताओं को मजबूत करने और समुद्री सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में दोनों देशों का सहयोग अहम है. वहीं फिलीपींस के साथ समुद्री सुरक्षा और संयुक्त रक्षा उत्पादन पर चर्चा की गई. राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव गिल्बर्टो सी. टेओडोरो जूनियर के साथ भी बैठक की. यह मुलाकात 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस से इतर हुई. रक्षा मंत्री ने बैठक को उपयोगी बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने जारी रक्षा सहयोग की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. इस बैठक में समुद्री सुरक्षा और संयुक्त रक्षा उत्पादन प्रमुख मुद्दे रहे. दोनों देशों ने इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया. भारत ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला और समावेशी बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई. भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा संबंधों में समुद्री सुरक्षा का विशेष महत्व है. ऐसे में रक्षा उत्पादन और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम है. सेबू में राजनाथ सिंह की इन बैठकों से स्पष्ट है कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है. ऑस्ट्रेलिया के साथ सैन्य तालमेल, जापान के साथ रक्षा तकनीक और नौसैनिक जहाजों के क्षेत्र में संयुक्त विकास तथा फिलीपींस के साथ समुद्री सुरक्षा और संयुक्त रक्षा उत्पादन जैसे मुद्दे इस रणनीति के महत्वपूर्ण हिस्से हैं. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
Trending
- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: 149 देशों में 252 मिलियन हेक्टेयर भूमि पुनरुद्धार के अधीन – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी Q2 का मुनाफा 57% बढ़कर 137.5 करोड़ रुपये हुआ; राजस्व 53% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- लाभप्रदता चुनौतियों के बावजूद IGL Q2 की बिक्री मात्रा 8% बढ़ी – भारतीय PSU
- चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और राहत राशि देने के मुख्यमंत्री साय के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में पीएम आवास निर्माण के दौरान हादसा, दीवार से गिरकर मजदूर की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई समेत कई शहरों में 18 से अधिक ठिकानों पर छापे – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट: सहमति से बना संबंध टूटने पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

