जांजगीर-चांपा. छत्तीसग­ढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जादू-टोना करने के शक में 65 वर्षीय चाचा की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के चांपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा डबरी इलाके में रामप्रसाद पाल की हत्या के आरोप में अजीत पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि रामप्रसाद पाल रोज की तरह रविवार की शाम हनुमान मंदिर में पूजा पाठ के लिए निकले थे, तभी उनका भतीजा अजीत पाल वहां पहुंचा और हसिया से अपने चाचा के गले पर जोरदार वार कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने रामप्रसाद को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की. बाद में पुलिस ने आरोपी अजीत पाल को हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान अजीत ने कहा कि उसे शक था कि चाचा तंत्र-मंत्र करता था जिसकी वजह से उसका ढाबा नहीं चल रहा था और ग्राहक नहीं आ रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी अजीत पाल को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में इस्तेमाल हसिया जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version