राष्ट्रवाणी: Janjgir-Champa Murder News | Photo Credit: IBC24 जांजगीर-चांपा: Janjgir-Champa Murder News जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के बाद रास्ते में दोबारा हुए हमले में सरपंच के पिता जोत राम की मौत हो गई है।

पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों से शुरू हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। Janjgir-Champa Murder News दरअसल, गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई।

राहुल ने इसकी जानकारी अपने पिता सरपंच रोहित कश्यप को दी। रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिस पर दोनों घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने ज्योत राम कश्यप के साथ बाइक से चौकी पंतोरा जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम के हाईस्कूल के पास रास्ते में शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप खड़े मिले।

फिर तीनों बाइक से उतरकर बातचीत करने लगे, तभी विवाद बढ़ गया। शिव ने डंडे से तथा नारायण, संजय कश्यप ने रोहित, राहुल और ज्योतराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जोत राम को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर व छाती पर मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रोहित और राहुल को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद रोहित कश्यप ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने शिव कश्यप (पूर्व सरपंच) नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। उत्तर: यह घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा थाना क्षेत्र में हुई।

उत्तर: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच हुआ विवाद बाद में दो पक्षों के बीच बड़े झगड़े में बदल गया। उत्तर: विवाद के दौरान सरपंच के पिता की मौत हो गई।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version