राष्ट्रवाणी: रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के लिए अनोखी पहल की गई है. जेल प्रशासन ने शनिवार को प्रदेश के पहले महिला खुली जेल (OCI) का शुभारंभ किया. जहां महिला बंदियों को दिन में विभिन्न कार्यों के लिए जेल से बाहर आएंगी. मंदिर के पास स्थित परिसर में रोजगार के वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे. जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने रायपुर सेंट्रल जेल में आज प्रदेश की पहली महिला खुली जेल का शुभारंभ किया. इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा और जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए ओपन जेल (वीमेन ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन – OCI) खोला गया है. इस ओपन जेल में 25 महिला बंदिनयां रहेंगी. ये महिला बंदी सुबह विभिन्न कार्य करने के लिए जेल के बाहर निकलेंगी, जबकि शाम को वापस लॉकअप में आ जाएंगी. जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में सिलाई सेन्टर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा. उनके लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध रहेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version