बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमलोग चार करोड़ नए मकान, तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाने के मिशन, मुफ्त इलाज और हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। हम चाहते हैं कोई भी गरीब परिवार सरकार की योजनाओं से वंचित न रह पाए। मुझे खुशी है कि बिहार सरकार भी लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। हमारा लक्ष्य दलित, गरीब, पिछड़े और अति पिछड़ों के घर तक सीधे पहुंचना है। जब सरकार खुद लाभार्थियों तक पहुंचती है तो न कोई भेदभाव होता और न भ्रष्टाचार होता है। और, तभी सच्चा सामाजिक न्याय होता है। हमें बाबा साहेब, कर्पूरी ठाकुर, जगजीवन राम, और जेपी के सपनों का बिहार बनाना है। हमारा लक्ष्य विकसित बिहार और विकसित बिहार है। जब जब बिहार ने प्रगति की है, भारत दुनिया में शिखर पर पहुंचा है। मुझे विश्वास है कि हमसब मिलकर विकास की रफ्तार को और आगे बढ़ाएंगे। मैं इन विकास कार्यों के लिए आप सबको बधाई देता हूं। भारत माता के जयकारे लगवा कर पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version