राष्ट्रवाणी: करीना कपूर खान के 46वें जन्मदिन पर बहन करिश्मा कपूर ने बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में विश किया। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) खान 21 सितंबर को 46 साल की हो गई हैं।

सिनेमा और इंडस्ट्री से उनके गई दोस्त और फैंस ने उन्हें बधाई भेजी है। इस खास मौके पर उनकी बड़ी बहन लोलो यानी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भी उनकी एक बचपन की तस्वीर शेयर कर करीना कपूर को बधाई दी और पुराने दिनों को याद किया। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर बहनों की बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने करीना के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा,’सबसे प्यारी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा एक दूसरे के साथ रहते हैं, ट्विनिंग करते हैं और हमेशा जीतते हैं। तुम्हें बहुत प्यार।’ A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) हालांकि यह पोस्ट उनके घनिष्ठ रिश्ते का जश्न मनाने के लिए थी, लेकिन बचपन की इस तस्वीर ने फैंस का ध्यान एक और कारण से आकर्षित किया।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना के बचपन की तस्वीर को उनके छोटे बेटे जेह से बेहद मिलती-जुलती बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ओह माय गॉड, करीना बिल्कुल जेह जैसी दिखती हैं।’दूसरे ने लिखा, ‘बिल्कुल जेह।’ तीसरे फैन ने कहा, ‘बिल्कुल जेह जैसी, करीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor) कमेंट्स में तुलना का सिलसिला जारी रहा, एक यूजर ने लिखा,’लोलो टिम जैसी दिखती हैं और बेबो जेह जैसी दिखती है।’ एक अन्य फैन ने उसे ‘बेबो की कार्बन कॉपी’ कहा, जबकि किसी और ने मजाक में कहा,’ऐसा लग रहा है तैमूर और जेह का 80 के दशक का लुक।’ बता दें कि जहांगीर अली खान, जिन्हें प्यार से जेह के नाम से जाना जाता है का जन्म 21 फरवरी, 2021 को हुआ था।

वह सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे बेटे हैं। उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। सैफ और करीना ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version