राष्ट्रवाणी: न्यूज, सूरजपुर: ओड़गी विकासखंड के वनांचल ग्राम पंचायत कालामांजल की पहचान कभी पानी के संकट से होती थी। बारिश का अधिकांश पानी बह जाता था और गर्मी शुरू होते ही जल स्रोत सूखने लगते थे। पेयजल से लेकर खेती और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता था। लेकिन अब यही गांव जल संरक्षण की सफल मिसाल बनकर उभरा है। विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत गांव में कंटूर ट्रेंच और गेबियन चेक डैम का निर्माण कराया गया। इन संरचनाओं ने वर्षा जल को रोकने और भूजल पुनर्भरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही मिट्टी के कटाव पर नियंत्रण हुआ और जंगल से बहकर आने वाला मलबा भी जल स्रोत तक पहुंचने से पहले ही रुकने लगा। इसका परिणाम यह हुआ कि गांव का जल स्रोत अब पूरे वर्ष पानी से भरा रहता है। गांव के निवासी मनोहर सिंह बताते हैं कि पहले गर्मी के दिनों में पानी की तलाश ही सबसे बड़ी चिंता होती थी। खेती प्रभावित होती थी और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए भी काफी दूर जाना पड़ता था। अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। गांव के लोग इसी जल स्रोत का उपयोग पेयजल, स्नान, कपड़े धोने, मवेशियों को पानी पिलाने और मत्स्य पालन तक के लिए कर रहे हैं। सरपंच अर्जुन सिंह के अनुसार, योजना से सिर्फ जल संरक्षण ही नहीं हुआ, बल्कि निर्माण कार्यों के दौरान 250 से अधिक ग्रामीणों को रोजगार भी मिला। इससे गांव की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिली।
Trending
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
