श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षार्किमयों पर गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हुई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया. पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version