मेंढर/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद रविवार को एक दर्जन से अधिक जगहों पर बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से सुरनकोट, मेंढर, गुरसाई, पुंछ और मंडी पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न इलाकों में संयुक्त तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने सुरनकोट में गिरजन गली तन्ह, गोड्रियानाड, कर्रू, अपर बनीखेत, नदियान ढोक, मुर्रा और नडिली सम; मेंढर में बुरी मोहल्ला, जोगी मोहल्ला, जट्टान मोहल्ला छज्जला और बनोला वन बालाकोट; तथा पुंछ में शाहपुर और गुंटरियन में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया. अधिकारियों के मुताबिक, गुरसाई में लोहारिका, संगियोटे और गुरसाई मोरहा तथा मंडी में लोअर सावजियां और उसके आसपास के इलाकों में भी तलाशी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अभी तक किसी गिरफ्तारी या बरामदगी की कोई खबर नहीं है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version