श्रीनगर: श्रीनगर में दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास हरवान इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ऑपरेशन महादेव – ‘जनरल एरिया लिडवास’ में संपर्क स्थापित हो गया है। अभियान जारी है।’’

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार को हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तब दूर से दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी।

उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान तेज कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घेराबंदी वाले क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version