श्रीनगर/सांबा/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दो घुसपैठिये मारे गये. हालांकि, उनके शव अभी तक बरामद नहीं हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन दिखा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन को सुबह सा­ढ़े छह बजे रामग­ढ़ सेक्टर के करलियान गांव के ऊपर मंडराते देखा गया, जो बाद में गायब हो गया. उन्होंने बताया कि सीमा पार से कोई हथियार या नशीले पदार्थ तो नहीं गिराए गए, यह सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ के जवानों ने तुरंत गांव और आसपास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version