राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) रायपुर ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में तीन प्रमुख मांगों को लेकर आज शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च कॉलेज बिल्डिंग से प्रारंभ होकर कैजुअल्टी तक निकाला गया।
इसका उद्देश्य शासन एवं संबंधित विभागों का ध्यान चिकित्सकों की लंबित मांगों की ओर आकर्षित करना तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माध्यम से समाधान की दिशा में पहल करना रहा। कैंडल मार्च के दौरान चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने पूर्ण अनुशासन एवं शांति के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। JDA रायपुर ने शासन से अपनी मांगों पर सकारात्मक एवं समयबद्ध निर्णय लेने का आग्रह किया।
