शिमकेंट. भारतीय निशानेबाज मानसी रघुवंशी ने बृहस्पतिवार को एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप की महिला जूनियर स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि हमवतन यशस्वी राठौर ने रजत पदक जीता. मानसी फाइनल में 53 अंक बनाकर चैंपियन बनीं जबकि यशस्वी ने 52 अंक बनाकर कजाखस्तान की लिडिया बशारोवा (40) को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीय निशानेबाज अग्रिमा कंवर (15) फाइनल में छठे और अंतिम स्थान पर रहीं.

मानसी ने पांच दौर में कुल 106 अंक से दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई जबकि बशारोवा ने 112 अंक से क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया. यशस्वी 102 अंक से क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहीं और अग्रिमा ने भी 101 अंक से कट हासिल किया. इस बीच ईशान सिंह लिब्रा (116), हरमेहर सिंह लाली (115) और ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया (110) ने क्रमश? पहले, तीसरे और पांचवें स्थान पर रहते हुए पुरुष जूनियर स्कीट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version