जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपु जिले में पहाड़ी कोरवा युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन बदमाशों ने जबरन युवती को जंगल मे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने युवती के सिर को पत्थल से कुचल दिया, जिसके बाद बदमाशों ने डर से पीड़िता को ओमनी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। जब युवती लहूलुहान हालात में घर पहुंची तो बदमाशो ने डर की वजह से ओमनी वाहन में ईलाज कराने बगीचा अस्पताल पहुंचे। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने एफआईआर दर्ज नही कराने का धमकी दिए थे। पीड़िता के पिता ने बगीचा थाने पहुंचकर तीनो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।

उल्लेखनीय है कि, बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक करने के नाम पर पहाड़ी कोरवा लड़की को हवश का शिकार बनाया। लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर पहले बेहोश किया और फिर उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों के दुष्कर्म से युवती प्रेगनेंट हो गई थी। एक बच्चे को जन्म देने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version