Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026

1 जून से प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी देशी शराब, समीक्षा बैठक के बाद फैसला

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»जुबिन की मौत के मामले में सिंगापुर पुलिस 21 अक्टूबर को असम पुलिस टीम से मुलाकात करेगी: हिमंत
Country

जुबिन की मौत के मामले में सिंगापुर पुलिस 21 अक्टूबर को असम पुलिस टीम से मुलाकात करेगी: हिमंत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जुबिन की मौत के मामले में सिंगापुर पुलिस 21 अक्टूबर को असम पुलिस टीम से मुलाकात करेगी: हिमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले महीने गायक जुबिन गर्ग की मौत की जांच के सिलसिले में राज्य की एक पुलिस टीम 20 अक्टूबर को सिंगापुर जाएगी और अगले दिन वहां के पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेगी।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे प्यारे जुबिन के लिए न्याय की दिशा में एक और कदम। ंिसगापुर पुलिस के अधिकारी 21 अक्टूबर को विशेष पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) और विशेष जांच दल (एसआईटी) प्रमुख मुन्ना गुप्ता के नेतृत्व वाली असम पुलिस टीम से मिलेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक संशोधित पोस्ट में कहा कि असम पुलिस टीम 20 अक्टूबर को ंिसगापुर जायेगी।

शर्मा ने कहा, ‘‘हमारा सामूहिक संकल्प बरकरार है, जुबिन को न्याय मिलेगा।’’ मुख्यमंत्री ने बुधवार को भारत में ंिसगापुर की कार्यवाहक उच्चायु एलिस चेंग और विदेश मंत्री एस जयशंकर से नयी दिल्ली में मुलाकात की और उनसे ंिसगापुर में जुबिन गर्ग की मौत की जांच को आगे बढ़ाने के लिए राज्य पुलिस को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया।

शर्मा ने चेंग से आग्रह किया था कि वह असम पुलिस को सिंगापुर का पूरा सहयोग दें, ताकि ‘‘हम जुबिन गर्ग के लिए न्याय सुनि›ित करने के अपने प्रयासों को साकार कर सकें।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

इससे पहले, सिंगापुर के अधिकारियों ने भारतीय उच्चायोग के माध्यम से एक ईमेल भेजा था, जिसमें गायक की मौत के सिलसिले में असम पुलिस अधिकारियों के द्वीप राष्ट्र का दौरा करने के उनके एजेंडे के बारे में जानकारी मांगी गई थी, और एसआईटी ने पहले ही आॅनलाइन संचार का जवाब भेज दिया था।

सिंगापुरके अधिकारियों को पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी) लागू करने का अनुरोध भी प्राप्त हुआ है।
एसआईटी ने सिंगापुर में असमिया समुदाय के 11 लोगों को अपने समक्ष उपस्थित होने के लिए बुलाया था, जो गायक के अंतिम क्षणों में उनके साथ थे।

एक अधिकारी ने बताया कि अब तक उनमें से 10 लोग जांच अधिकारियों के समक्ष पेश हो चुके हैं, जबकि एक व्यöि जो ंिसगापुर का नागरिक है, अभी तक नहीं आये हैं। असम सरकार ने 19 सितंबर को ंिसगापुर में समुद्र में डूबने से हुई गायक की मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिवाली पर नहीं मिलेगी राहत: चैतन्य बघेल की 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ी
Next Article क्वांटम युग में कोरिया की चमक- अंशिका कश्यप बनीं प्रदेश की टॉपर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026

1 जून से प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी देशी शराब, समीक्षा बैठक के बाद फैसला

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.