Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»जय शाह ने हिटमैन को बताया ‘टीम इंडिया का कप्तान’, रोहित-रितिका और शाहरुख खान की प्रतिक्रिया ने जीता दिल
Sports

जय शाह ने हिटमैन को बताया ‘टीम इंडिया का कप्तान’, रोहित-रितिका और शाहरुख खान की प्रतिक्रिया ने जीता दिल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 9, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जय शाह ने हिटमैन को बताया ‘टीम इंडिया का कप्तान’, रोहित-रितिका और शाहरुख खान की प्रतिक्रिया ने जीता दिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rohit Sharma: जय शाह के ‘इंडियन कैप्टन’ कहने पर रोहित की मासूम और गर्व भरी प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीता। भले ही वे वर्तमान कप्तान न हों, लेकिन टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसी दो ICC ट्रॉफियों के कारण उनका कप्तानी विरासत भारतीय क्रिकेट में हमेशा याद की जाएगी। रोहित अब वनडे फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि शुभमन गिल भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार हो रहे हैं।

टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक हालिया इवेंट के दौरान चर्चा में आ गए जब बीसीसीआई के पूर्व सचिव और मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने उन्हें ‘भारतीय कप्तान’ कहकर संबोधित किया। इस संबोधन को सुनते ही रोहित शर्मा पहले हैरान हुए और फिर मुस्कुराकर शानदार प्रतिक्रिया दी। यह पूरा पल कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Jay Shah 🗣️: “our captain Rohit Sharma is sitting here. I am still calling you captain because under you, we won two ICC trophies”.

Jay Shah is grateful to Rohit Sharma for ending the drought of ICC trophies for India 🥹🇮🇳pic.twitter.com/7xjVZdjkwQ

— Kusha Sharma  (@Kushacritic) January 8, 2026

क्यों खास था यह पल?
दरअसल, अक्तूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारत का वनडे कप्तान बनाया गया था। उससे पहले वे टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे और दोनों फॉर्मेट्स की कप्तानी क्रमशः सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को सौंपी जा चुकी थी। ऐसे में रोहित को भारतीय कप्तान कहा जाना काफी प्रतीकात्मक था और यही कारण था कि उनकी प्रतिक्रिया को यादगार पल बताया जा रहा है।

जय शाह ने क्या कहा?
नीता अंबानी द्वारा आयोजित ‘यूनाइटेड इन ट्रायंफ’ नाम के इवेंट में जय शाह ने कहा, ‘हमारे कप्तान यहां बैठे हैं। मैं उन्हें कप्तान ही कहूंगा, क्योंकि उन्होंने टीम को दो आईसीसी ट्रॉफियां दिलाई हैं। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘2023 विश्व कप में 10 लगातार जीत के बाद हम कप नहीं जीत सके, लेकिन दिल जरूर जीत लिए थे। मैंने 2024 फरवरी में कहा था कि अगले वर्ल्ड कप में हम कप भी जीतेंगे और दिल भी और यही हुआ।’

शाहरुख-वरुण भी मुस्कुराए
उनके इस बयान के बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा और रोहित उनके बगल में बैठीं उनकी पत्नी रितिका भी गर्व से मुस्कुराते दिखाई दिए। वहीं, रोहित की दूसरी तरफ बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी हिटमैन की तरफ देखकर मुस्कुरा दिए। एक्टर वरुण धवन और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत भी अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक सकीं।

रोहित की कप्तानी में उपलब्धियां
रोहित शर्मा ने दिसंबर 2021 में भारत की वनडे कप्तानी स्थायी रूप से संभाली और 56 मैचों में कप्तानी की। उनके नेतृत्व में भारत ने 42 मैच जीते और 12 हारे। एक मैच टाई रहा और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने भारत को 2018 और 2023 में एशिया कप जिताया, 2023 वनडे विश्व कप में फाइनल तक पहुंचाया और फिर दो साल लगातार आईसीसी ट्रॉफी दिलाई। इनमें 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं।

T20I में सबसे सफल कप्तान
टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उनके रिकॉर्ड शानदार हैं। हिटमैन ने 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की और 49 जीते। उनका जीत प्रतिशत 79.03 का है। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में किसी भी कप्तान का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है (न्यूनतम 53 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में)।

38 वर्षीय रोहित शर्मा अब वनडे फॉर्मेट पर केंद्रित हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। वहीं शुभमन गिल को 2027 विश्व कप तक वनडे कप्तानी संभालने का मौका दिया जा रहा है ताकि वे इस भूमिका में पूरी तरह तैयार हो सकें।




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबाजार में घबराहट क्यों?: सेंसेक्स चार दिन में 1600 अंक टूटा, ₹7 लाख करोड़ स्वाहा; जानें क्या है कारण
Next Article किस वजह से अटका व्यापार समझौता, अमेरिकी वाणिज्य सचिव का बड़ा खुलासा; सिर्फ एक कॉल बनी वजह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Sports

IPL में तूफान क्या एक खिलाड़ी ने बदल दिया पूरा गेम » Fourth Eye News

April 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.