जयपुर: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शुक्रवार को जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पावटा बस अड्डे के पास हुई। मृतका की पहचान पावटा निवासी उर्मिला देवी (62 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी बेटी सीमा (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार किया जा रहा है।
प्रागपुरा थाना प्रभारी किरण ंिसह यादव ने बताया कि मां-बेटी एक जागरण में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थीं और सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version