नयी दिल्ली. काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान अभिनीत फिल्म ‘सरजमीन’ 25 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर प्रसारित की जाएगी. निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की. यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का निर्देशन बमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने किया है और इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है.

कश्मीर में तेजी से बदलते हालात की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘सरजमीन’ में पृथ्वीराज ने विजय मेनन की भूमिका निभाई है, जो एक सम्मानित सैन्य अधिकारी है. काजोल ने मीरा की भूमिका निभाई है, जो एक मजबूत मां और पत्नी होने के नाते अपने परिवार को एक साथ रखने के लिए संघर्ष करती हैं.

‘नेटफ्लिक्स’ के ‘नादानियां’ से अपने अभिनय कॅरियर की शुरूआत करने वाले इब्राहिम ने फिल्म में हरमन की भूमिका निभाई है.
‘सरजमीन’ के साथ फिल्म निर्देशन की शुरुआत करने वाले कायोज ने कहा कि यह फिल्म हमेशा उनके दिल में एक खास जगह रखेगी. इससे पहले उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘अजीब दास्तान’ के ‘अनकही’ सेगमेंट का निर्देशन किया था, जो 2021 में रिलीज हुई थी.
उन्होंने कहा, “पृथ्वीराज सर, काजोल मैम और इब्राहिम जैसे अद्भुत कलाकारों के साथ काम करना किसी सौभाग्य से कम नहीं है….” जोहर ने कहा कि ‘सरजमीन’ फिल्म कर्तव्य और परिवार के बीच गहरी भावनात्मक कहानी है ‘सरजमीन’ फिल्म का निर्माण जौहर, अपूर्व मेहता, आद पूनावाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा किया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version