नयी दिल्ली: कांग्रेस ने राहुल गांधी की बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू होने से एक पहले शनिवार को कथित ‘‘वोट चोरी’’ को लेकर ‘‘लापता वोट’’ नामक शीर्षक से एक वीडियो जारी किया। पार्टी के इस वीडियो का शीर्षक हालिया फिल्म ‘लापता लेडीज’ से प्रभावित है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक मिनट दो सेकंड का यह वीडियो अपने ‘एक्स’ हैंडल पर जारी किया और कहा कि अब जनता जाग गई है। उन्होंने पोस्ट किया, ‘‘चोरी चोरी, चुपके चुपकेङ्घअब और नहीं, जनता जाग गई है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के कई अन्य घटक दलों के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तथा कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे।

सासाराम से इस यात्रा की शुरूआत होगी और इसका समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली’ के साथ होगा। इस जनसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version