राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर. कांग्रेस संगठन में क्या बड़ा बदलाव होने जा रहा है. छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के बयानों ने ऐसे सवालों को हवा दे दी है. उन्होंने साफ कहा कि पार्टी संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जो जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाएगा, उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा. दरअसल, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हैं. सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी और कनेक्ट सेंटर की बैठक हुई. साथ ही आने वाले दिनों में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई. बैठक में उनके अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि अलग-अलग बैठकों में संगठन के काम काज को लेकर चर्चा की गई है. डेटा की जानकारी ली जा रही है, जिसके बाद समीक्षा की जाएगी. जो पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं, उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा. सभी को एकजुट होकर पार्टी का काम करने के निर्देश दिए गए हैं. पार्टी संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बता दें कि सचिन पायलट के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी की कमान सौंपी है. प्रदेश प्रभारी के तौर पर उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है. रविवार दोपहर को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह राजीव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक ली. रात में विधायक दल की बैठक में शामिल हुए. सोमवार को सुबह 10 बजे से मैराथॉन बैठकें ले रहे हैं. शाम करीब 7 बजे वह एयरपोर्ट जाएंगे और फ्लाइट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
Trending
- पर्यटन मंत्रालय और ओएनडीसी ने भारत की पर्यटन अर्थव्यवस्था के लिए ओपन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन स्टैक लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- बिलासपुर में एक्सिस बैंक का फर्जी अफसर बन 8 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ शेयर मार्केट का जाल – राष्ट्रवाणी
- सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेंगे 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार – राष्ट्रवाणी
- Rahat Fateh Ali Khan ने सांसों की माला गाने के लिए की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- ‘कई लोग तो डर जाते…’ – राष्ट्रवाणी
- युद्ध या आपदा में भी नहीं रुकेगी ईंधन की सप्लाई, भारत ने UAE से की बड़ी डील! 100 अरब डॉलर के इन्वेस्टमेंट का प्लान – राष्ट्रवाणी
- सोने-चांदी का हंडा देकर ठगे 6 लाख रुपये, बेलगहना पुलिस ने कोटा व मुंगेली से दबोचे 6 शातिर ठग, खाकी पर भी दाग – राष्ट्रवाणी
- कोलंबो में Rotary Club Of Raipur Cosmo Divas ने किया फ्लैग एक्सचेंज, अंतर्राष्ट्रीय Rotary फेलोशिप को दिया नया आयाम – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में बाढ़ का पानी उतरा पर दर्द कायम: किताब कापी बर्बाद, वर्षो की मेहनत और घंटों की तपस्या पानी-पानी, – राष्ट्रवाणी
