कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को संर्विधत विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) धमाके में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आज शाम लगभग पांच बजे उसूर थाना क्षेत्र के गांव पुजारीकांकेर निवासी कलमू गंगा (50) जंगल की ओर पशु चराने गए थे तभी जंगल में माओवादियों की ओर से किए गए आईईडी धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि गंगा के तलवे में गंभीर चोटें आई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने घायल ग्रामीण को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे उसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा.
उन्होंने बताया कि जिले की पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वह जंगल और संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या सुरक्षा बल के शिविर को सूचित करें.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version