शिवमोगा. कन्नड़ फिल्म ”कंतारा : चैप्टर 1” की शूटिंग के दौरान एक नाव जलाशय में पलट गई, हालांकि अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी और फिल्म निर्माण में शामिल 30 अन्य लोग बाल-बाल बच गए. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि यह घटना शिवमोगा जिले के मस्ती कट्टे क्षेत्र में मणि जलाशय में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई.

यह दुर्घटना जलाशय के उथले क्षेत्र में हुई, जिससे संभावित त्रासदी टल गई. हालांकि, माना जा रहा है कि कैमरे और अन्य शूटिंग उपकरण पानी में डूब गए हैं. नुकसान का आकलन किया जाना अभी बाकी है. मौके पर पहुंची तीर्थहल्ली पुलिस के अनुसार, नाव पर सवार लोग बाल-बाल बच गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version