कन्नूर (केरल). केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन द्वारा थालास्सेरी के आर्कबिशप जोसेफ पम्पलानी पर अवसरवाद का आरोप लगाने के बाद जुबानी जंग छिड़ गई है. कैथोलिक गिरजाघर ने माकपा नेता के इस बयान की कड़ी निंदा की है. उत्तरी केरल के कन्नूर जिले के तलिपरम्बा में सोमवार को एक गैर सरकारी संगठन,(एनजीओ) यूनियन के कार्यक्रम में गोविंदन ने कहा कि पम्पलानी बार-बार अपना राजनीतिक रुख बदलते रहते हैं.

गोविंदन ने कहा, ”जब छत्तीसगढ़ में ननों को गिरफ्तार किया गया, तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बोला. जब उन्हें जमानत मिल गई तो उन्होंने अमित शाह और अन्य लोगों की तारीफ की. इस तरह के बदलते मिजाज से न तो ईसाई बचेंगे, न मुसलमान और न ही कम्युनिस्ट.” थालास्सेरी आर्कडायोसिस ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे ”अपमानजनक” बताया और इसकी तुलना ”फासीवादी ताकतों” की बयानबाजी से की.

सोमवार देर रात जारी एक बयान में थालास्सेरी आर्कडायोसिस ने कहा कि यह कहना कि बिशप केवल ”एकेजी सेंटर” (माकपा का राज्य मुख्यालय) से ”निर्देश लेने के बाद ही बोल सकते हैं, एक छिपी हुई सत्तावादी मानसिकता को दर्शाता है. आर्कडायोसिस ने उन दावों को खारिज कर दिया कि आर्कबिशप ने छत्तीसगढ़ की घटना पर अपना रुख बदल दिया है. आर्कडायोसिस ने जोर देकर कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार और संघ परिवार के ”असंवैधानिक” कार्यों का लगातार विरोध किया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version