कन्नूर. उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में पुरुषों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने के बाद 40 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. महिला की पहचान रसीना के रूप में हुई है, जो मंगलवार को पिनराई गांव में अपने घर में मृत पाई गई. पुलिस के अनुसार, वह रविवार शाम को हुई घटना के बाद से बहुत परेशान थी.

घटनास्थल से एक नोट बरामद होने के बाद पुलिस ने प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान वी सी मुबशीर (28), के ए फैसल (34) और वी के राफनास (24) के रूप में हुई है. सभी एक ही इलाके के निवासी हैं.

पुलिस ने कहा कि समूह ने कथित तौर पर एक मस्जिद के पास रसीना और उसके दोस्त से पूछताछ की, फिर उस व्यक्ति पर हमला किया और कई घंटे तक उसे अपने कब्जे में रखा. पुलिस के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर दोस्त से मोबाइल फोन और टैबलेट छीन लिया और देर रात उसे रिहा करने से पहले परिवार के सदस्यों को एसडीपीआई कार्यालय में बुलाया. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version