Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»केरल राज्य फिल्म पुरस्कार: बाल कलाकारों को पुरस्कार नहीं देने पर विवाद, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
Entertainment

केरल राज्य फिल्म पुरस्कार: बाल कलाकारों को पुरस्कार नहीं देने पर विवाद, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
केरल राज्य फिल्म पुरस्कार: बाल कलाकारों को पुरस्कार नहीं देने पर विवाद, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तिरुवनंतपुरम. केरल राज्य फिल्म पुरस्कार निर्णायक मंडल द्वारा बाल कलाकारों और बच्चों की फिल्मों को पुरस्कार नहीं दिए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच प्रसिद्ध बाल कलाकार देवा नंदा एवं फिल्म निर्माता विनेश विश्वनाथ ने इसकी आलोचना की है.
‘मलिकाप्पुरम’ की अभिनेत्री देवा नंदा ने फेसबुक पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर निर्णायक मंडल पर भावी पी­ढ़ी की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि कई प्रतिभाशाली बाल कलाकारों ने ‘स्थानार्थी श्रीकुट्टन’, ‘गु’, ‘आर्म’ और ‘फीनिक्स’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है. राज्य के सिनेमा एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने, हालांकि इस आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि जूरी को 2024 के लिए प्रस्तुत फिल्में पर्याप्त रचनात्मक नहीं लगीं. देवा नंदा ने कहा कि योग्य बाल कलाकारों को पुरस्कार देने से इनकार करना ”फिल्मों में अभिनय करने के लिए अधिक बच्चों को प्रोत्साहित करने” की निर्णायक मंडल के अध्यक्ष अभिनेता प्रकाश राज की इच्छा के विपरीत है.

उन्होंने कहा, ”अगर उन दो बच्चों (लड़का एवं लड़की श्रेणी में बाल कलाकारों) को पुरस्कार मिलते तो यह कई अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाता.” देवा नंदा ने कहा कि निर्णायक मंडल के अध्यक्ष ने कहा था कि बच्चों को अधिक अवसर मिलने चाहिए, क्योंकि वे भी समाज का हिस्सा हैं, लेकिन वे बच्चों के अधिकारों को समझने में विफल रहे. उन्होंने कहा, ”यह बेहद निराशाजनक है.” उन्होंने कहा कि बदलाव बच्चों के अधिकारों की रक्षा करके आना चाहिए, न कि उन्हें नकारकर.

फिल्म ‘स्थानार्थी श्रीकुट्टन’ का निर्देशन करने वाले फिल्म निर्माता विनेश विश्वनाथ ने भी निर्णायक मंडल के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने फेसबुक पर अपनी फिल्म की तस्वीर साझा की और बाल फिल्मों के बारे में की गई निर्णायक मंडल के अध्यक्ष की टिप्पणी का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा, ”सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए कोई भी योग्य प्रविष्टि न होने वाली दुनिया में वे (बाल कलाकार) बुलंदियां छू रहे हैं.” उन्होंने सोमवार को त्रिशूर में राज्य फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के दौरान दिए प्रकाश राज के बयान का एक वीडियो भी टैग किया.

मंत्री चेरियन ने कहा कि ये फिल्में पुरस्कार पाने के लिए जरूरी मानकों पर खरी नहीं उतरीं और निर्णायक मंडल ने इस पर खेद व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ”निर्णायक मंडल ने इस साल प्रस्तुत कुल 137 फिल्म में से केवल 10 प्रतिशत को ही गुणवत्तापूर्ण पाया.” चेरियन ने फिल्म बिरादरी से फिल्मों में बच्चों को अधिक रचनात्मक भूमिका देने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करेगी और यदि किसी सहायता की आवश्यकता होगी तो वह उपलब्ध कराई जाएगी. मंत्री ने बाल फिल्मों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए उद्योग के हितधारकों के साथ जल्द ही एक बैठक बुलाने की भी प्रतिबद्धता जताई. चेरियन ने आश्वासन दिया कि अगले साल निश्चय ही बच्चों को पुरस्कार मिलेंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबलौदाबाजार : राज्योत्सव 2025 : दूसरी शाम रंग झरोखा की प्रस्तुति ने बांधा शमा, कठपुतली नृत्य ने खूब बटोरी तालियां
Next Article विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

सड़क हादसे में तेलुगू अभिनेता भरत कांत का निधन – |

May 11, 2026
Entertainment

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026
Entertainment

“थलपति विजय के बॉडीगार्ड की वायरल पोस्ट ने बदले सियासी समीकरण, CM बनने से पहले मची हलचल” – |

May 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.