राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कोरबा:कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमुरा वन परिक्षेत्र से वन्यजीव संरक्षण की एक सराहनीय घटना सामने आई है। कुदमुरा परिक्षेत्र सहायक वृत्त के अंतर्गत कलमीटिकरा एवं जिलगा परिसर के प्रभारी बीट गार्ड नवीन यादव ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक छह फीट अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ग्राम जिलगा से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित दिलीप बिल्डकान लिमिटेड (डीबीएल) कंपनी के परिसर में खड़े एक ट्रक के निचले हिस्से (चेसिस) में एक विशाल अजगर छिपा हुआ था। ट्रक के नीचे सरीसृप को देखकर कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही बीट गार्ड नवीन यादव मौके पर पहुंचे और विभागीय प्रोटोकाल एवं वन्यजीव संरक्षण के सभी नियमों का पालन करते हुए अत्यंत सावधानी से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद नियमानुसार अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। पहले जहां लोग ऐसे सरीसृपों को देखकर भयवश नुकसान पहुंचा देते थे, वहीं अब ग्रामीण और औद्योगिक संस्थानों के कर्मचारी तत्काल वन विभाग को सूचना देकर संरक्षण कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। इससे वन्यजीवों की सुरक्षा को नई मजबूती मिल रही है। इस सफल रेस्क्यू अभियान के लिए स्थानीय ग्रामीणों और डीबीएल कंपनी के कर्मचारियों ने बीट गार्ड नवीन यादव तथा वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता की सराहना की। वन विभाग ने भी आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर स्वयं उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल विभाग को सूचना दें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version