राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुरः जब मोबाइल खोता है, तो लगता है जिंदगी का आधा हिस्सा ही गायब हो गया! लेकिन जब वही फोन वापस हाथ में आता है, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता… ऐसा लगता है मानो कोई बिछड़ा हमसफर वापस मिल गया हो। स्वतंत्रता दिवस उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित चेतना अभियान के तहत जब बिलासपुर पुलिस ने अर्पण कार्यक्रम में 202 लोगों को उनके गुमशुदा मोबाइल लौटाए, तो हाल में मौजूद हर शख्स के चेहरे पर ऐसी ही अनमोल मुस्कान खिल उठी। बिलासपुर पुलिस ने आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास के संकल्प के साथ यह बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस वर्ष 2026 में अब तक बिलासपुर पुलिस अलग-अलग अभियानों के जरिए कुल 1250 गुम मोबाइल रिकवर कर संबंधित स्वामियों को लौटा चुकी है। रविवार को आयोजित विशेष वितरण कार्यक्रम में 202 नए मोबाइल बांटे गए। शानदार परफार्मेंस के साथ बिलासपुर पुलिस रिकवरी के मामले में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में एसीसीयू की टीम ने लगभग 30 लाख रुपये कीमत के इन 202 कीमती मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया। ओमप्रकाश दुबे, सागर सेन, चंदन चौधरी समेत दर्जनों अन्य नागरिकों ने भी अपने दिल की बात साझा की। कई लोगों ने कहा कि महीनों बाद सही-सलामत फोन हाथ में पाकर उन्हें वैसी ही खुशी महसूस हो रही है, जैसी किसी अपने के वापस लौटने पर होती है। नागरिकों ने एसएसपी रजनेश सिंह और पूरी साइबर टीम की जमकर तारीफ की। सगाई में पति ने दिया था गिफ्ट… फोन मिलते ही छलक पड़े आंसू कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब दुर्गा दुबे नाम की महिला को उनका फोन वापस मिला। उन्होंने आंखों में खुशी के आंसू लिए बताया, यह केवल एक फोन नहीं था, मेरे पति ने सगाई के दौरान मुझे यह प्यार का तोहफा दिया था। इसके खोने के बाद मैंने उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन बिलासपुर पुलिस ने मेरी यह अनमोल अमानत मुझे वापस दिला दी। साल 2026 में मोबाइल रिकवरी का प्रदेशभर का आंकड़ा साइबर ठगों से बचने दिए सतर्कता के मंत्र कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, राघवेंद्र साहू, सतीष भारद्वाज व टीम के अन्य सदस्यों ने मौजूद नागरिकों को आनलाइन फ्राड से बचने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। साथ ही भारत सरकार के बहुउपयोगी पोर्टल व ऐप संचार साथी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि भविष्य में मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर नागरिक खुद भी सतर्क रहकर त्वरित कार्रवाई कर सकें। अर्पण कार्यक्रम के माध्यम से आज 202 नागरिकों को उनकी अमानत लौटाई गई है। साइबर सेल और थाना टीमों के लगातार प्रयासों से बिलासपुर पुलिस इस साल अब तक कुल 1250 मोबाइल रिकवर कर पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। हमारा प्रयास है कि आम जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान हो। – रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर
Trending
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी

