नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कांग्रेस की ओर से, हम भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

कामना है कि राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता और अटूट समर्पण देश को सच्चाई और शुचिता के मार्ग पर ले जाए।” उन्होंने कहा, “हम उनके लंबे, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं।”

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।” मुर्मू ने 2022 में राष्ट्रपति पद संभाला था और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version