चेन्नई. प्रसिद्ध कला निर्देशक थोटा थरानी को प्रतिष्ठित फांसीसी सम्मान ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ के लिए चुना गया है. एलायंस फ्रैंकेइस मद्रास ने यह घोषणा की. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि व्यक्तिगत जुड़ाव के कारण उनकी खुशी दोगुनी हो गई है. मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि चार सितंबर को उन्होंने ब्रिटेन के दौरे पर ऑक्सफोर्ड यूनिर्विसटी के सेंट एंटनी कॉलेज में प्रसिद्ध समाज सुधारक थांथाई पेरियार (ई वी रामास्वामी) के चित्र का अनावरण किया था जिसे थरानी ने बनाया था.

स्टालिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बुधवार को कहा, ”गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स से प­ढ़ाई करने वाले थोटा थरानी को यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत की महान हस्तियों की श्रेणी में शामिल होते देखना सम्मान की बात है. आपको उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई.” ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ”मैं प्रसिद्ध कला निर्देशक थोटा थरानी को प्रतिष्ठित फ्रांसीसी सम्मान ‘शेवेलियर’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं.”

बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पलानीस्वामी ने कहा, ”यह पुरस्कार कला निर्देशन में उनकी कई उत्कृष्ट उपलब्धियों के मुकुट में एक और अनमोल रत्न के रूप में चमकता रहे.” एलायंस फ्रैंकेइस मद्रास की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत में फ्रांस के राजदूत टी. माथू 13 नवंबर को थरानी को फ्रांस के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक को प्रदान करेंगे.” इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से शीर्ष बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, समकालीन कलाकार भारती खेर, संगीत निर्देशक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया सहित अन्य को सम्मानित किया जा चुका है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version